सारण की बेटी वैष्णवी ‘फिल्मीनिज्म’ पर रविवार की शाम होंगी लाइव, इंग्लैंड से सवाल पूछेंगी मधु चौरसिया
‘सारण की शान’ कही जाने वाली अभिनेत्री व समाजसेविका वैष्णवी दिनांक 14 जून दिन रविवार की शाम छह बजे फेसबुक पर लाइव सेशन में भाग लेंगी। फिल्मीनिज्म पर आयोजित इस लाइव सेशन में इंग्लैंड से मधु चौरसिया उनके साथ होगी। इस दौरान दर्शकों के साथ-साथ मधु चौरसिया भी वैष्णवी से सवाल पूछेंगी। पहली बार वैष्णवी फेसबुक लाइव करेंगी और अभिनेत्री से साक्षात्कार लेंगी। बता दें कि इन दिनों फिल्मीनिज्म देश के कई नामचीन लोगों का लाइव साक्षात्कार आयोजित करवा रहा है, जिसे मधु चौरसिया होस्ट कर रही हैं। इस लाइव सेशन को लेकर उत्साहित वैष्णवी ने कहा कि मैं खुश हूं कि लोग मुझे और मेरे काम को पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खुशी तो इस बात को लेकर है कि इंग्लैंड से लाइव मुझसे साक्षात्कार लिया जाएगा। मैं लाइव अपने फैंस से बात कर पाउंगी और उनके सवालों का जवाब भी दे पाउंगी। वहीं, मधु चौरसिया ने बताया कि हमने फिल्मीनिज्म पर एक सीरीज शुरू की है, जिसमें हम फिल्म, टीवी, भोजपुरी व फैशन जगत से जुड़ी नामचीत हस्तियों का लाइव इंटरव्यू कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारत के लोगों का नाम पूरी दुनिया लाइव देखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग