भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के उपलब्धि पत्र का किया वितरण
नगरा(सारण)। भारतीय जनता पार्टी के नगरा मंडल द्वारा हर घर भाजपा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानीमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूरा होने के उपरांत भाजपा कार्यक्रताओं उपलब्धि पत्र का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के अफौर, खैरा के विभिन्न बूथों पर उपलब्धि पत्र का वितरण किया। वहीं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शत्रुध्न भगत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित सबका साथ सबका विकास से चहुओर विकास हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू मिश्रा ने कहा कि विगत एक वर्षो से केन्द्र सरकार ने देश एवं राज्य में सर्वागिण विकास किया है। जिसका समर्थन आम जनता द्वारा दिया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चन्द्रसेन कुवंर ने किया, मौके पर अवध किशोर सिंह, जयराम सिंह, रविन्द्र पंडित, विमल तिवारी आदी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग