संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। छठे चरण के शिक्षक नियोजन के लिये सोमवार को प्रखंड के एमडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली में चार पंचायतों के रिक्ति के अनरूप शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के नोडल पदाधिकारी सह बनियापुर बीइओ इन्द्रकांत सिंह ने बताया कि गोवा पिपरपाति, कन्हौली मनोहर, करही और मनिकपुरा पंचायत अंतर्गत कोटिवार काउंसलिंग की गई। जिसमें गोवा पिपरपति में सामान्य के लिये 02 और उर्दू के लिये 02, कन्हौली मनोहर में उर्दू के लिये 02, करही में उर्दू के लिये 01 और सामान्य के लिये 01तथा मनिकपुरा पंचायत में सामान्य के लिये 02 शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन किया गया।काउंसलिंग स्थल पर विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये एएसआई अजय कुमार पूरे दलबल के साथ जुटे रहे। मौके पर बीआरपी सतेंद्र मिश्रा, आस महम्मद, आबिद हुसैन, दीपक गुप्ता सहित सभी प्रतिनियुक्त कर्मी सक्रियता से जुटे रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग