संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के कृष्ण मेमोरियल सभाकक्ष में सोमवार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह सहित अन्य कर्मियों को भावभीनी विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां प्रखंड के गणमान्य सभी जनप्रतिनिधियों ने स्थानांतरित बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह की विगत तीन वर्षों की कार्यशैली, प्रशासनिक क्षमता की सबने अपने संबोधन में सराहना किया। वहीं नव पदास्थापित बीडीओ कर्पूरी ठाकुर से पूर्व बीडीओ के पद चिन्ह पर चलते हुए जन प्रतिनिधियों व आम जनमानस से सामंजस्य स्थापित करते विकास कार्यो को गति देने की अपेक्षाएं की। पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा ने बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह को कुशल प्रशासनिक पदाधिकारी बताते कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को लगन के साथ धरातल पर उतारने का काम किया।वहीं प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा, उप प्रमुख संजय राम ने बीडीओ को विकट परिस्थितियों में उचित निर्णय लेकर कार्य संचालन की प्रशंसा किया। गोविंदा सिंह, मुखिया नागेंद्र प्रसाद, भगवनजी शर्मा, मंगल भूषण सिंह, अशोक राय, सुनील सिंह, दिलीप राय सहित सभी मुखिया ने स्थानांतरित बीडीओ के द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यो की सराहना करते विदाई पर फूल माला, बुके, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें एक विद्वान और कुशल पदाधिकारी बताया। इस मौके आगत बीडीओ कर्पूरी ठाकुर का भव्य फूल माला से स्वागत किया गया। मौके पर कर्मी उमेश प्रसाद, सत्येंद्र सिंह की भी विदाई दी गयी। जहां माहौल गमगीन हो गया।मौके पर बीपीआरओ अनवार अहमद, बीसीओ राम प्रसाद सहित कई बीडीसी सदस्य, सरपंच पर प्रखंडकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग