राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर छतर गांव निवासी चंद्रभान सिंह के द्वारा दिये गए भगवान बाजार थाना छपरा में बयान के बाद स्थानीय थाना दाउदपुर में दो महिला समेत चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार विगत गुरुवार को नाला के विवाद में हुए मारपीट में चंद्रभान सिंह जख्मी होकर इलाज के लिए छपरा भर्ती थे।जहाँ उन्होंने पुलिस को दिए बयान के अनुसार दाउदपुर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल व दोषियों के खिलाफ कारवाई शुरू कर छानबीन कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन