आईसीडीएस की टीम ने डोर-टू-डोर भ्रमण कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया जागरूक
बनियापुर(सारण)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आईसीडीएस टीम द्वारा शनिवार को भुषाव पंचायत के हरिहरपुर गांव में दर्जन भर से अधिक घरों का डोर-टू डोर भ्रमण कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। टीम का नेतृत्व बनियापुर सीडीपीओ रेणु कुमारी ने किया। इस दौरान सीडीपीओ द्वारा ग्रामीणों से सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुँह और नाक पर मॉस्क लगाने का अनुरोध किया गया। वही ताजा हालात को देखते हुए अनलॉक 01 के दौरान भी सिर्फ आवश्यक कार्य के लिये ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत पर बल दिया गया। कहा कि अपने घर और आस-पड़ोस में साफ-सफाई रखने के साथ-साथ गरम पानी का सेवन करने और बार-बार साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोते रहने की सलाह दी गई। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व ही हरिहरपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई थी।जिसके बाद से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल कायम है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग