पीएम के पत्र को डोर-टू-डोर किया गया वितरण
बनियापुर(सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर आज से “घर-घर जनसम्पर्क” अभियान के तहत बनियापुर विधानसभा के बनियापुर उत्तरी मंडल के मानोपाली शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 156 तथा 157 पर तथा सहाजितपुर शक्ति केंद्र बूथ संख्या 223, 224 पर भाजपा नेता आनन्द शंकर के नेतृत्व में घर घर जा कर पत्र वितरित किया गया.वरिष्ठतम नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा (बुद्धिजीवी मंच) प्रो. विनायक ओझा जी, स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्री विश्वजीत ओझा जी, स्थानीय मुखिया सह मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमुद देवी, मंडल के सभी वरीय पदाधिकारी गण तथा स्थानीय सम्मानित ग्रामीण जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही. जनसम्पर्क अभियान के तहत आम लोगों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री जी के द्वारा अपने प्रिय बिहारवासियों के नाम जारी पत्र को वितरित किया गया.इस अभियान में शक्ति केंद्र प्रमुख सह मंडल उपाध्यक्ष भरत राम एवं मंडल उपाध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रमुख मुलमूल साह अपनी पूरी सप्तऋषि टीम के साथ उपस्तिथ रहे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग