मढ़ौरा नगर पंचायत में भाजपा के आईटीसेल संयोजक ने जन सम्पर्क कर बीते एक वर्ष के उपलब्धियों को बताया
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के आईटीसेल संयोजक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जन सम्पर्क कर पीएम मोदी के पत्रों का वितरण किया, एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के बीते एक वर्ष के अंदर किए गए विकास कार्यों को बताया। आईटीसेल संयोजक ने जन सम्पर्क कर प्रधानमंत्री के विभिन्न उपलब्धियों को लोगों को समझाया। उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा देश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलें के बारे में लोगों को बताया। राम मंदिर, नागरिकता संशोधन बिल, किसान समान निधि, उज्ज्वला योजना, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, पेंशन योजना आदि सरकार का अभूतपूर्व प्रयास रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग