भाजपा नेता ने घर-घर सम्पर्क अभियान में बांटा प्रधानमंत्री की पाती
मशरक(सारण)। प्रखंड में भाजपा उतरी मंडल की एक बैठक भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सप्तॠषि, शक्ति केन्द्र के प्रभारी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भेजे गए पत्र को वितरित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र वितरण अभियान को तेज करने का आह्वान किया।हमारे इस अभियान को मिल रहा यह अभूतपूर्व जनसमर्थन वास्तव में प्रधानमन्त्री मोदी जी के सबल नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा बीते 6 वर्षों में हासिल की गयी ऐतिहासिक उपलब्धियों का परिणाम है। कांग्रेस के कारण लोगों के मन में जो नाउम्मीदी बस गयी थी, मोदी सरकार ने उनमें एक नई आशा का संचार किया है. इसके अलावा कोरोना संकट में केंद्र सरकार ने जो काम किये है उसने लोगों के विश्वास को और पुख्ता कर दिया है. लोग जान चुके हैं कि अगर इस संकट में देश की बागडोर प्रधानमन्त्री मोदी के हाथों में नहीं होती तो आज भारत की स्थिति अमेरिका और इटली सरीखी हो गयी होती।भाजपा नेता अजीत कुमार सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमीत साह द्वारा पूर्व में आयोजित जनसंवाद वर्चुअल रैली भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त बिहार वासियों में नए उर्जा संचार का माध्यम बनेगा। सारण जिला भाजपा के अध्यक्ष व मशरक उतरी मंडल भाजपा के प्रभारी बब्लू मिश्रा ने कहा कि भाजपा संगठन की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं का मान सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता ही पार्टी क रीढ है। मौके पर बंगरा पंचायत में बुथ नंबर 42 एवं 43 के मतदाताओं के घर घर घूमकर प्रधानमंत्री का पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मशरक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू, बीरबल प्रसाद, बीरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, मनमोध सिंह, अखिलेश राम, राजेन्द्र प्रसाद,प्रमोद साह, जटाशंभू सिंह, जलेश्वरनाथ सिंह, भूषण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग