पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच- 73 पर मंगलवार की दोपहर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के पास बुलेट मोटरसाइकिल और ऑटो की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये।बुलेट पर सवार घायलों की पहचान बहरौली पांडेय टोला गांव निवासी मनोज पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार,सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी अवधेश पांडेय का 18 वर्षीय पुत्र प्रांजल कुमार और ऑटो पर सवार सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव निवासी स्व शीतल चौबे का 60 वर्षीय पुत्र टुनटुन चौबे के रूप में हुई। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि अनियंत्रित बुलेट सवार युवक की पैसेंजर से भरी ऑटो से टक्कर हो गई जिसमें तीनों घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग