पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एसएच 73 पर गोपालबारी गाँव के समीप अनियंत्रित मारुति कार ने मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को ठोकर मार फरार हो गया, जिसे आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहाँ घायल पिता पुत्र की पहचान मदारपुर निवासी मो सफी एवं मो युसुब के रूप में हुई,जो रिश्ते में पिता-पुत्र है।घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वह सिलाई मशीन बनवाने मशरक बाजार आया था,और लौटने के क्रम में गोपालबारी गाँव के समीप मुख्य सड़क पर मारुति कार सवार ने टक्कर मार फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग