जमीनी विवाद को लेकर एक वृद्ध को बेहरमी से पिटा
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के फुरसतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक वृद्ध की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आयो है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुरसतपुर गांव निवासी आजाद अंसारी के पिता शाहनवाज अंसारी अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच पड़ोसी मुमताज अंसारी, महबूब अंसारी, नजबुन अंसारी तथा रूबी खातून लाठी डंडे लेकर उनके दरबाजे पर पहुंच मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। जब घर वाले बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजन अपने वृद्ध घायल पिता को पीएच सी लेकर गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज व अन्य शारीरिक जांच हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि एक माह पूर्व भी जमीनी विवाद की वजह से मारपीट की गई थी। जिसे स्थानीय स्तर से पंचयात कराकर मामला को सुलह करा दिया गया। इसके बावजूद पुनः मारपीट की गई इस बात को लेकर शाहनवाज अंसारी के पुत्र आजाद अंसारी ने उक्त सभी चार लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग