एकमा के मनी छपरा ग्राम कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
छपरा(सारण)। एकमा प्रखंड के ग्राम मनी छपरा में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में ग्राम मनी छपरा के उत्तर में खेत, दक्षिण में बंसवारी, पूरब में पानी की टंकी और पश्चिम में मंदिर तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निदेर्शित किया है कि समस्त आवागमन मार्गो को संबंधित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज करने का निर्देश दिया है। इसका अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है, जबकी इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग