राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई।जिसमें तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गये। घायलों में अंजली कुमारी, सुन्दरावती देवी, विजय साह, उमेश प्रसाद, गोलू कुमार, मंजु देवी, राज कुमार व भगवान जी साह शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में डॉ. सिम्पी रानी ने किया। बताया गया है कि घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग