राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित नट बस्ती में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक दम्पति घायल हो गए हैं। घायल व्यक्ति उक्त गांव निवासी मुन्ना नट एवं उनकी पत्नी पूजा देवी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। इस सम्बंध में घायलों द्वारा तरैया थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं माधोपुर बड़ा के एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। घायल युवक जीतू राय का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग