राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनियापुर-बलेसरा नहर पुल के समीप मंगलवार को एक इलेक्ट्रॉनिक्स मिस्त्री को कुछ असामाजिक तत्वों ने चाकू मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और वहाँ से फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार जगतियां गांव निवासी असगर अली का पुत्र मोतिम अली इलेक्ट्रॉनिक्स मिस्त्री का काम करता है। बताया जाता है सुबह में किसी ने उसे बनियापुर नहर के पास काम के लिए बुलाया जब मोतिम वहां पहुंचा तो पहले असमाजिक तत्वों ने उसके साथ गाली-गलौज की उसके बाद पेट में चाकू मार कर फरार हो गए। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में मोतिम को इलाज के लिए दाउदपुर एक निजी क्लिनिक में ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों के द्वारा गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बतायी जा रही है।इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुच घटना के सही तथ्यों की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग