राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नादौवा गांव में पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार रॉड, लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी करने, बुरी नियत से हमला करने सहित घर में घुसकर लूटपाट के मामले में 10 लोगों को नामजद किया गया है। घटना की प्राथमिकी में पीड़ित रंजना देवी ने बताई है कि घर पर बैठी थी। तभी पड़ोसी गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडे, व रॉड धारदार हथियार से लैश होकर आए और मारपीट करने लगे। पति जयमंगल शर्मा बचाव में आए तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बुरी नियत से कपड़ा फार दिए। घर में घुस कर 2500 रुपये की नगदी, मंगल सूत्र नोच लिए, घर में घुस कर लूटपाट करने लगे। जान बचाकर स्कूल मैदान में भागने पर राहगीरो ने जान बचाया। तब रेफरल आस्पताल में इलाज कराए। मामले में छठु शर्म, त्रिलोकी शर्मा, परमेश्वर शर्मा, गायत्री देवी, आरती देवी, निधि कुमारी सहित 10 लोगों को नामजद किया गया है। मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग