राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव के बाहर मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान एक खेत में आकाशीय बिजली गिरने से तीन जानवरों की मौत हो गई। वहीं एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया गया है कि गांव के बगल के एक खेत मे बीरबल यादव की दो भैंस व श्रवण यादव की गाय घास चर रही थी। वहीं बगल के खेत में श्रवण यादव के 45 वर्षीय भाई चन्द्रमा यादव धान की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे थे कि अचानक मौसम ने रुख बदला। देखते ही देखते बादल छा गए और बिजली कड़कना शुरू हो गया। कुछ समझते तब तक खेतों में चर रही मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ा।जहां घटना स्थल पर ही तीनों मवेशियो की मृत्यु हो गई। जबकि चंद्रमा यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनके इलाज के लिए एकमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग