पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास वेल्डिंग दूकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के दौरान बिजली का करेंट लगने से एक शख्स को अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान घोघिया गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का 43 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। मौके पर परिजनों ने बताया कि दुकान का समान दूसरे दुकान में शिफ्ट किया जा रहा था कि लोहे का रॉड उपर से जा रहें बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया।जिसे परिजनों द्वारा अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग