राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली कुंवर टोला गांव में थाना पुलिस जमादार जयराम प्रसाद ने छापेमारी कर एक युवक को 15 पैकेट देशी पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक रूपेश कुमार पिता लाल बहादुर मांझी गांव बहरौली कुंवर टोला गांव निवासी के रूप में हुई। जप्त शराब ढ़ेर लीटर है। मामले में जमादार जय राम प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहरौली कुंवर टोला गांव में बासवाड़ी में शराब बेचने की सूचना मिली जिस पर छापेमारी की गई तों युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामलेे में प्राथमिकी दर्ज कर। युवक को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।वही मामलेे में जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग