राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप बुधवार को विकास कुमार ने योगदान किया। विकास कुमार इसके पहले खैरा थाने में एक वर्ष तक थानाध्यक्ष रहे हैं। ओमप्रकाश चौहान से पदभार लेने के बाद विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखना मेरी प्राथमिकता होगी। शराब के धंधेबाजों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। शांति-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी के द्वारा कोई भी व्यक्ति प्रताड़ित किया जाता है तो वे बेहिचक पुलिस के सामने अपनी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग