संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित कर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी और लूट की मामलो में त्वरित करवाई करते हुए मामले में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उक्त बातें सहाजितपुर थाने में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष रामयश राय ने भेंटवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असमाजिक तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।साथ ही अवैध शराब का धंधा करने वाले धंधेबाजों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा।योगदान के उपरांत बुधवार को नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया।मालूम हो कि रामयश राय इसके पूर्व छपरा शहर में ट्रैफिक थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे।इधर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष के योगदान से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। वहीं लोगों को विश्वास है कि नए थानाध्यक्ष के योगदान से अपराध का ग्राफ कम होगा और क्षेत्र में अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।मालूम हो कि हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में लूट,बाइक चोरी और छिनतई की घटना को लेकर लोगो मे भय का माहौल व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग