संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दालान के बगल में खड़ी ग्लैमर बाइक को अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया और किसी को भनक तक नही लगी। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार के समीप का है। बाइक स्वामी व पीड़ित पुछरी निवासी बिनोद कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि अपने दालान के पास बाइक खड़ी कर शौच के लिये गया था। इतनी ही देर में चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। बताते चले कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटना काफी तेजी से बढ़ रही है। जिसपर लगाम लगाने में पुलिस को काफी मसक्कत करने पड़ रही है। इधर बाइक चोरों की बढ़ती घटना को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग