राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करना युवक को महंगा पड़ गया।मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र पिठौरी तख़्त गांव का है।मामले की प्राथमिकी प्रभुनाथ साह ने दर्ज कराई है।जिसमे बताया है कि मेरा पुत्र सुदामा साह नशे में धुत हो माँ-बाप एवं भाई-बहन के साथ गाली-गलौज करने लगा।वही मना करने पर मारपीट करने लगा।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को पकड़ कर मेडिकल टीम से जांच कराई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई।जिसके बाद उक्त युवक को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग