राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के मदारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 अदमापुर में अबतक मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल जल का कार्य पूरा नहीं हुआ है।जिससे दर्जनों ग्रामीणों में भी स्वच्छ जल पीने से वंचित है। इससे नाराज सुरेश कुमार यादव मंतोष महतो विजय सिंह मदन ठाकुर दिनेश्वर सिंह राजू महतो हरि शाह अमित कुमार पूजा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन एवं नल जल योजना का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। वही इस संबंध में पूछे जाने पर मुखिया पति उमेश सिंह ने कहा कि आदमापूर गांव का 10-15 घर रायपुरा पंचायत में क्षेत्र में आती है। जिन लोगों का कनेक्शन अभी नहीं हुआ है। जल्द ही उनका भी कनेक्शन करा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग