राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी के जाफरपुर गवंदरी गांव मे नवनीर्मित श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित अखंड अष्टयाम के लिए भव्य जलभरी सह मूर्ति के नगर भर्मण का आयोजन हुआ।आयोजनकर्ता सुरेश कुमार राय, आर्मी अजय राय,विनोद राय,हरिनाथ राय,अरुण कुमार राय ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन हो रहा है। जिसके साथ ही सुरेश कुमार राय के माता-पिता के भी प्रतिमा अनावरण होना है। पूछे जाने पर श्री राय ने बताया की मेरे आदर्श मेरे माता-पिता रहे, उनकी याद को संजोने के लिए ऐसा कर रहा हूँ।उक्त अवसर पर सैकड़ो के संख्या मे स्त्री पुरुष श्रद्धालू रंग बिरंगे वस्त्र मे गाजेबाजे के साथ बहुत उत्सुकता से शामिल हुए। जिसमे मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष बिन्देश्वरी राय, योगेंद्र राय,जवाहर राय,राम नरेश राय,सरपंच सुरेन्द्र यादव उर्फ टीपन राय, सुभाष राय , बिपुल यादव, सत्येन्द्र राय सहित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग