राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र में आरा-छपरा पुल के उत्तरी छोड़/झंगा चौक के समीप एक बालु लदे ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक के पॉकेट से मिली आई कार्ड से उसकी पहचान हुई। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी 30 वर्षीय रितेश कुमार किसी काम से छपरा की तरफ जा रहा था। तभी आरा-छपरा पुल के उत्तरी छोड़ झंगा चौक के पास पिछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। कुछ दूर आगे जाकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग