राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग भी करने का आरोप है। बहरहाल, किसी भी पक्ष के हताहत होने की सूचना नहीं है। उधर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। इसकी जानकारी पाकर मौके पर कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार स्थिति वारदात स्थल पर कोपा थाना के अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया गया। बताया गया है कि भूमि विवाद में मुकरेडा एवं खरवार गांव के दो पक्षों के बीच बीच भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच यह हिंसक झड़प हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग