संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित डाढ़ीबाढ़ी मंदिर प्रांगण में हनुमंतलला प्राणप्रतिष्ठा एवं श्री मारुतिनंदन महायज्ञ की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 जुलाई को अखंड अष्टयाम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।जिसके अगले दिन हनुमंतलला मूर्ति का सर्वविधि पूजन के साथ वर्षगांठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।वही श्रद्धालु भक्तों के मनोरंजन के लिये रात्रि में भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकार विजेंद्र गिरी की टीम द्वारा भजन कीर्तन भी किया जाएगा।मौके पर यज्ञ समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग