राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के एकमा- महम्मदपुर सड़क पर स्थित खानपुर गांव के निकट तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने भलुआ बुजुर्ग गांव निवासी व एकमा बाजार के आभूषण व्यवसायी जितेन्द्र प्रसाद के पुत्र रोहित सोनी व आकाश प्रसाद की मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि दोनों सहोदर भाई अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर भलुआ बुजुर्ग गांव जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर गांव के समीप उन्हें घेर कर तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने दोनों सहोदर भाईयों की पिटाई कर दी। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. सुशील कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। घायलों द्वारा मांझी थाने में इसकी सूचना दे दी गयी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग