राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार एक यात्री का पैर बुधवार की सुबह प्लेटफॉर्म में फंसने से उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के धुसवां गांव निवासी रमजान खान के पुत्र नसीम खान (23) के रुप में हुई है। बताया गया है कि उक्त युवक अपने घर से 05204 डाउन लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस से दवा लाने पटना जा रहा था। उक्त ट्रेन बुधवार की सुबह जैसे ही दिघवारा प्लेटफार्म पर प्रवेश की। तभी गेट पर पैर लटकाकर बैठे उक्त युवक का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया। ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज कर मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग