राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में बुधवार को 73 संदिग्ध व बीमार मरीजों का रैपिड एंटीजन किट से लैब द्वारा कोविड जांच किया गया। इस टेस्ट में सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पायी गयी। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार व बीएचएम राजू कुमार द्वारा दी है। वहीं नगर पंचायत एकमा बाजार में हंसराजपुर स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को वैक्सीनेशन सत्र में दूसरी डोज लगाने हेतु विशेष शिविर आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के 120 लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगायी गई। इसकी जानकारी बीडीओ डॉ. कुन्दन व बीएचएम राजू कुमार द्वारा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग