खेल स्वास्थ्य के लिये उत्तम- संगम बाबा
मैन आफ द मैच विजेता टीम के गौरी को मिला
पानापुर ( सारण ) :- पानापुर प्रखंड के सारंगपुर के खेल मैदान में सम्राट क्रिकेट क्लब के बैनर तले रविवार की रात खेले गए टी-20 क्रिकेट नाईट मैच में सोनवर्षा की क्रिकेट टीम ने भोरहाँ की टीम को 18 रनो से हराकर सेमीफाईनल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली । वहीं खेल के प्रांरभ में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर नाईट मैच का उद्घाटन किया । और खिलाड़ीयों के साथ मुखिया संगम बाबा ने बैटिंग कर मैच की शुरुआत करवाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक फिटनेस बना रहता है और स्वस्थ जीवन के लिए खेल बहुत जरुरी है । टुर्नामेन्ट के चौथे लीग मैच में 16 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर सोनवर्षा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 8 विकेट गँवाकर 73 रनों का लक्ष्य रखा ।वहीं जवाबी पारी खेलती हूई भोरहाँ की टीम 14 ओवरों में आल आऊट होकर 55 रन हीं बना पाई । और सोनवर्षा की टीम 18 रनों से मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम के गौरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । टुर्नामेन्ट के आयोजक रौशन सिंह व कार्यक्रम में उपस्थित जगन सिंह, बाबन सिंह, मुन्ना सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय बाबा थे । वहीं एम्पायर रतन सिंह तथा उज्ज्वल और कमेन्टेटर रंजन बाबा थे ।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग