दरियापुर(सारण)- बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के आठवें दिन भी जारी रहा।वही सभी शिक्षको के द्वारा स्थानीय बीआरसी भवन पर एक बैठक भी आयोजित की गई।जिसे सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष श्यामकुमार करुणेश ने कहा कि सरकार हमारे शांतिपूर्ण तरीके से की जा रही हड़ताल को बलपूर्वक दबाना चाहती है,जो कि सम्भव नही है।यदि सरकार हमारी मांगो की अनदेखी करती है तो आंदोलन और तेज की जाएगी।वही वरीय शिक्षक नेता जाहिर हुसैन अहमद ने सभी शिक्षको से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पूरे सूबे की शिक्षको की चट्टानी एकता का ही परिणाम है कि सरकार भी अब सोचने पर मजबूर हो गयी है।सरकार को अब जल्दी ही वार्ता करनी मजबूरी बन गयी है।प्रमोद कुमार पप्पू ने भी सरकार की दमनकारी नीतियों का जमकर विरोध किया।कुमार शैलेश ने सूबे की सरकार को घोर अहंकारी और निरंकुश बताते हुए कहा कि यदि राष्ट्र निर्माता के साथ ऐसी दमनकारी नीति अपनाई जा रही है,तो निश्चित ही सरकार का अंत नजदीक है।वही प्रमुख प्रतिनिधि मैनेजर सिंह ने भी शिक्षको की मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल का समर्थन किया। बैठक को सम्बोधित करने वालों में शिक्षक नेता रामानुज सिंह,अशोक सिंह,प्रमोद सिंह,अमित रंजन,पंकज कुमार सुमन,रविन्द्र कुमार,चन्दन शर्मा,प्रियंका कुमारी , रेखा कुमारी,चंचला कुमारी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग