बनियापुर(सारण)- छलपूर्वक जेसीबी गाड़ी को कब्जे में कर लेने के मामले में सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकि दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकि में थाना क्षेत्र के छपिया निवासी व पीड़ित राजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि श्रीपुर निवासी सतीश ठाकुर मेरे जेसीबी गाड़ी को छलपूर्वक काम करने के लिये मंगाए।तथा बाद में जबरदस्ती करते हुए बोल रहे है कि अब हम गाड़ी नही लौटायेंगे।जहाँ जाना है वहाँ जाओ की धमकी भी दे रहे है।धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग