पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के तरैया मोड़ पर बुधवार को पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर दुपहिया व चार पहिया वाहन के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि दुपहिया वहान चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात हेलमेट आदि की जांच की गयी। अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें।चेकिंग जमादार जयराम प्रसाद की मौजूदगी में की गई जिसमें महिला बल के जवानों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग