राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी गरखा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर हरेंद्र सिंह सिंह की अध्यक्षता में त्रिपाल बसंत शक्ति केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया, वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने वृक्षारोपण के क्रम में कहा कि पृथ्वी एवं जीवन बचाने के लिए एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोपालगंज के भाजपा प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना से मुक्ति पर्यावरण की शुद्धि एवं ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए हरी भरी धरती के लिए पेड़ लगाना जरूरी है, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सारण एवं सिवान भाजपा के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन के रूप में चलाने की आवश्यकता है, भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण हेतु जागरूकता अभियान चलाएं , इस अवसर पर अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शत्रुघन भक्त जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा जिला प्रवक्ता श्री निवास सिंह गरखा मंडल महामंत्री विनोद सिंह संतोष कुमार सिंह अतुल राज कार्तिकेय आदि संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग