राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक विवाहिता को अपने ही घर में ससुराल वाले घुसने नहीं दे रहे हैं। जिससे विवाहिता परेशान होकर पति के चौखट पर आमरण अनशन पर बैठने की ज़िद पर अड़ी हुई है। वहीं ससुराल वाले घर के गेट पर ताला मार कर फरार हैं। हालांकि गेट के बाहर बैठी शमीमा (पीड़िता) उनके आने का इंतजार कर रही है। मामला इसुआपुर थाना से सटे पूरब बिशुनपुरा गांव की है। जहां जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव के अशरफ हुसैन की 22 वर्षीय पुत्री शमीमा खातून की शादी 2015 में अकबर अली उर्फ बबलू के साथ हुई थी। शमीमा तथा उसके पिता के अनुसार शादी के बाद से ही शमीमा को सास, ननद, देवर तथा पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है। साथ ही उसे ससुराल के घर में भी रहने नहीं दिया जा रहा है। पीड़िता शादी के 7 महीने तक ससुराल में जैसे-तैसे प्रताड़ना झेलती रही। जिसके बाद परिजनों द्वारा ससुराल से निकाल देने के बाद लगातार तीन वर्षों तक मायके में ही रही। जिसके बाद बीच-बीच में पंचायती भी हुई। बावजूद ससुराल वाले उसे रखने को राजी नहीं हुए। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी हुई। लेकिन ग्रामीणों ने पंचायती से मामला सुलझा लेने की बात पुलिस से कही। जिससे इस मामले में आज तक लिखित रूप से पुलिस में शिकायत भी नहीं की गई है। वहीं विवाहिता शमीमा का कहना है कि उसे सास व ननद द्वारा बांझिन कह कर प्रताड़ित किया जाता है तथा घर में नहीं रहने दिया जाता है। साथ ही उसके पति की दूसरी शादी कर देने की भी धमकी दी जाती है। पीड़िता की ससुर की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। वहीं पति तथा देवर तस्लीमुद्दीन दूसरे प्रदेशों में काम करते हैं। घर में सास शैदू निशा तथा ननद शबनम खातून रहते हैं। जो घर में ताला मार कर फरार हैं।

पीड़िता के साथ में उसके परिजन


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग