राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर खोरम गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबी ने मना करने वाले व्यक्ति को ही चाकू मारकर किया घायल कर दिया घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल में ले जाकर ईलाज करने की बात कही। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल लाने के क्रम में घायल व्यक्ति की रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। घटना के बारे में परिजनों ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उमेश नाम का एक युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा था जिसको मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय द्वारिका साह के 45 वर्षीय पुत्र रघुवर साह के द्वारा मना किया गया तो शराबी उमेश ने रघुवर साह को ही चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके वजह से उनकी सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारों की माने तो मृतक के 5 बेटियां और 1 बेटा है। जिसका पालन पोषण करने वाले मृतक एकलौता कमाऊ सदस्य था जिसके काम करने से उसके पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया जब इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। वहीं इस घटना की सूचना से परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है।

मृतक के परिजन


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग