- हंसराजपुर मध्य विद्यालय टीकाकरण केन्द्र पर लोगों ने किया हंगामा
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए कोविड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के चलते लोगों को टीका लगवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। आए दिन टीकाकरण सत्रों पर ग्रामीणों द्वारा हंगामा व प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को मध्य विद्यालय हंसराजपुर, बेसिक स्कूल रसूलपुर व उच्च विद्यालय छित्रवलिया में टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। जिसमें एक हजार लोगों के वैक्सीनेशन किया गया। जबकि काफी लोगों को वैरंग वापस होना पड़ा। इस दौरान मध्य विद्यालय हंसराजपुर टीकाकरण केन्द्र पर हंगामा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग