राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। माध्यमिक शिक्षा के सारण डीपीओ सह सोनपुर डायट के प्राचार्य शारीक अशरफ के प्रयास से कोरोना संकट में पठन-पाठन को सुगम बनाने के उद्देश्य से ई मैग्जीन का शुभारंभ शोध एवं प्रशिक्षण, शिक्षा विभाग, बिहार के निदेशक डॉ विनोदानंद झा के द्वारा किया गया। डॉ. झा ने कहा कि मैं शुभकामना देता हूं और मुझे लगता है कि हमारा यह डायट न केवल अपने राज्य में बल्कि देश में नाम प्राप्त करेगा और उसमें आप सब लोगों का योगदान याद किया जाएगा। इस मौके पर माध्यमिक डीपीओ शारीक अशरफ, नसीम अख्तर आदि के अलावा शिक्षा पदाधिकारी व शिक्षक भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग