राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से शोभन छपरा गांव में छापेमारी किया। इस दौरान 12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से शोभन छपरा गांव निवासी गौतम राम व भुईली गांव निवासी अरूण कुमार साह नामक दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पॉकेट से एक चाकू व एक हजार रुपये नकद जब्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग