राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुरुवार को एकमा-ताजपुर सड़क निर्माण कार्य पार्ट- 2 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदक सहित मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानक के विपरीत कार्य होने की शिकायत मिलने की स्थिति में इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसकी निगरानी हेतु सांसद ने क्षेत्रीय भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि एनएच 531 से कोहरगढ़ स्थित एक प्राईवेट आईटीआई तक यह सड़क बननी है। जिसका निरीक्षण करने पहुंचे जहां रोड में काम को देख कर नाराजगी जताते हुए जेई को निर्देश दिए की काम में किसी तरह की कोई अनियमितता बर्दास्त नहीं किया जायगा। बताया गया है कि इस रोड को 432.313 लाख की लागत बनया जायेगा। विगत कई वर्ष पहले टेंडर हुआ था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से रोड रिटेंडर में चला था। सांसद ने कहा कि ठेकदार सरकार और विभाग को लगातार बदनाम करना चाह रहा है। इस रोड में 3.25 किलोमीटर तक 10 इंच मोटाई में ढलाई होना है। रोड के दोनो तरफ सीमेंटेड ईट भी लगायी जानी है। इस अवसर पर एकमा नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, परमेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, चैतेंद्र नाथ सिंह, वीरेंद्र पांडेय, मनीष कुमार सिंह, मंटू मिश्रा, अविनाशचंद्र उपाध्याय, बंटी बाबा, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर पप्पू, भोला, बलवंत आदि के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के वरीय व कनीय अधिकारी भी मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग