संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एयरटेल टावर में घुसकर अज्ञात चोरों ने लगभग साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की बैट्री चोरी कर ली। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव स्थित टावर का है। कंपनी के टेक्नीशियन राजीव कुमार ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि कार्य करने के लिये टावर पर गया तो वहाँ का नजारा देख हतप्रभ रह गया। टावर के मेनगेट के बगल का कांटेदार तार काटकर सेल्टर तथा चीलर बॉक्स का लॉक खोलकर 600 एएच का 24 बैट्री और 300 एएच का 24 बैट्री कुल मिलाकर कुल 48 बैट्री की चोरी कर ली गई है। टावर के अगल-बगल में काफी खोजबीन करने के बाद भी बैट्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। मालूम हो कि पूर्व में भी चोरों द्वारा कई अन्य टावरों में बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग