राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के हुरहरा कला नहर से पुलिस ने शक्रवार को एक पच्चास वर्षीय महिला की शव को बरामद किया है। महिला की शव को ग्रामीणों ने उपलाते देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। महिला की शिनाख्त अबतक नहीं हो पायी है।अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत नहर की पानी में डूबने से हुई है।जो पानी की तेज बहाव के कारण महिला की शव किसी अन्य जगह से बह कर रात्रि में यहाँ आई है। शव को देख कई तरह की चर्चे भी किये जा रहे हैं। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जूटी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का शव काफी फूल हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग