राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव से तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है। तरैया थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी के लिए निकले हुए थे तब तक गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि महुली गांव में दो व्यक्ति वीरेंद्र महतो एवं तारकनाथ महतो घर के पास पलानी में शराब छुपाकर रखे हुए हैं। जिसके बाद उक्त गांव में पहुंचकर संयुक्त रूप से दोनों के घर पर छापेमारी की गई तो दोनों व्यक्ति घर पर नहीं पाए गये। घर के बगल में बने झोपड़ीनुमा पलानी चेक किया गया तो बोरा से छिपा कर रखा हुआ दो प्लास्टिक के गैलन में पांच-पांच लीटर कुल दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। अवैध रूप से शराब का भंडारण करना व चोरी छिपे बिक्री करना एक संज्ञये अपराध है। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया में जुटी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग