पानी के मोटर चालू करने में युवक को लगा बिजली का झटका, सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में रविवार की दोपहर कवलपुरा गांव से बिजली के करंट लगने से एक युवक को भर्ती कराया गया। जिससे परिसर में बिजली करेंट लगें युवक के परिजनों से अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने अचेत युवक को उसकी हालत गंभीर अवस्था में देख बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।युवक की पहचान कवलपुरा गांव निवासी विजेन्द्र सिंह के सोलह वर्षीय पुत्र रवि राज के रूप में हुई।मामले में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि युवक मकान निर्माण के दौरान पानी पटाने के लिए पानी का मोटर चलाने गया था वही उसे बिजली का झटका लगा जिससे वो घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग