घायल व्यक्ति की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्ठी के समीप सड़क स्थित एक घर मे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घुसने से एक व्यक्ति घायल हो गया था।घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त व्यक्ति 62 वर्षीय अशोक भगत बताएं जाते है। जानकारी अनुसार 12 जून की देर शाम शराब के नशे में धुत चालक ने छपरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क स्थित बने घर का बाउंड्री को तोड़कर लाखों रुपये की समान की क्षति करते हुए घर में घुस गया।जिसमे बाउंड्री में अपने गाय को चारा खिला रहे व्यक्ति तथा मवेशी गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल व्यक्ति का इलाज के लिए नगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज कर स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां दो दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की खबर रविवार की सुबह मिलते ही घर मे चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।यहां बतादे की मृतक के दो पुत्र तथा दो पुत्री है जो कि दोनों की शादी हो गई है।घटना की सूचना पाकर खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुधन भक्त ने घर पर पहुचकर परिजनों को सान्तवना दी।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र धर्मराज चौरसिया ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग