- मद्यनिषेध के कांडो में कुल 13, लूट / हत्या के कांडो में 19 अभियुक्तों को गिरफतार के साथ 59 ली० अवैध शराब हुआ जप्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री तथा भंडारण एवं निर्माण के साथ ही परिवहन आदि पर पूर्णरूप से लगाम लगाने के लिए जिले से मात्र 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर कुल 54 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। वहीं सारण एसपी ने बताया की कुल 59 ली० अवैध शराब, 07 मोटरसाईकिल, 19 बालू लदा ट्रक, 02 मोबाईल, 02 देशी कट्टा, 02 जिन्दा गोली, 01 बोलेराे, 01 चाकू, के साथ ही एक हजार नगद रुपया बरामद किया गया। वही मांझी क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास रखें 01 देशी कट्टा, 01 जिन्दा कारतुस, 01 चाकु एवं 02 मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा की सारण जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों के साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन उसके बिक्री, भंडारण,निर्माण एवं परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने की कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग