राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही नयका बाजार पर अवैध तरीके से शराब बेच रहे युवक को गस्ती पुलिस ने सअनि विपिन कुमार के नेतृत्व में दबोच लिया। गिरफ्तार युवक बनसोही गांव के लालबाबू सिंह का पुत्र हुनटू सिंह बताया गया। जिसके निशानदेही पर मुर्गी फार्म से सटे उतर झाड़ी में छुपाकर रखे दो पॉलीथिन में 5- 5 लीटर कुल 10 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। स्वतंत्र ग्रामीण साक्षियों के सामने जब्ती सूची बना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को मंडल कारा छपरा भेजा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग